पूरनपुर: सुल्तानपुर गांव के नजदीक गन्ने के खेत में बाघ की चहलकदमी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर गांव के नजदीक गन्ने के खेत के पास बाघ की चहलकदमी देखी गई। बाघ की चहलकदमी की सूचना मिलते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बाघ देखने के लिए दौड़ पड़े। बाघ की चहलकदमी की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को खेत की तरफ जाने से रोका गया। मंगलवार समय चार बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।