पूरनपुर: सीएमओ ने एमसीएच विंग के शुभारंभ के बाद निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
पूरनपुर के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव व ओपीडी की सुविधा नई बिल्डिंग में शुरू कर दी गई है। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पीलीभीत सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने एमसीएच विंग के शुभारंभ के बाद आज वुधवार दो बजे पहुचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं से भी हालचाल जाना और स्टाफ के व्यवहार के बारे में भी मरीजों से जानकारी की।