पूरनपुर: उपनिबंधक कार्यालय में जांच करने पहुंचे सहायक महानिरीक्षक निबंधन
पूरनपुर उप निबंधक कार्यालय में एक दिन पूर्व मंगलवार को अपर जिलाधिकारी जाँच करने के लिए पहुंची थी। अधिवक्ताओं से विवाद के बाद सही जाँच पूरी नहीं हो सकी थी और जाँच के दौरान गंभीर अनियमितताओं पाई गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित की जिसमें सहायक महानिरीक्षक निबंन्धन वाल्मीकि त्रिपाठी उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह और सहायक कोषाधिकारी मोहम्मद नसीम मौजूद रहे