पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू टिकैत गुट ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने वुधवार दो बजे तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक कर चर्चा की। जिसमें किसानों के गन्ने का मूल्य चीनी मिल से 14 दिन के अंदर दिए जाने, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने और पशुओं को गोशाला भिजवाने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा है।