मुरैना नगर: सद्भावना जन सेवा समिति ने शहीद स्मारक न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में चौथा वाटर कूलर लगाकर शीतल जल सेवा शुरू की
मुरैना की सद्भावना जन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 वाटर कूलर लगाने का लक्ष्य रखा है।समिति ने बीते रोज एसएएफ ग्राउण्ड के पास हनुमान मंदिर,माधोपुरा पुलिया के पास आसमानी माता मंदिर और जीवजीगंज पुलिया के पास तीसरा वाटर कूलर लगाकर शीतल जल सेवा शुरू की।आज चौथा वाटर कूलर शहीद स्मारक न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगाकर शीतल जल सेवा शुरू की गई।