मुरैना नगर: नंदेपुरा रोड पर बाइक से गिरकर घायल हुई एक महिला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र के अजेड़ा गाँव में रहने वाली महिला आज दोपहर अपने किसी जान पहचान वाले के साथ ससुराल से अपने मायके मुरैना के बिचोली गाँव आ रही थी।जब बाइक नंदेपुरा रोड से गुजर रही थी तभी महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई।मौक़े पर पहुंचकर परिजन महिला को जिला अस्पताल लाये यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।