मुरैना नगर: गडोरापुरा में खेलते समय अज्ञात ने 9 साल के बच्चे के पेट में चाक मारा, मां घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सोलंकी पेट्रोल पंप के पीछे गडोरापुरा में रहने वाला 9 वर्षीय दिव्यांश आज दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था।तभी किसी अज्ञात आरोपी ने बच्चे के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया।पता चलते ही माँ घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल आई। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चे को माँ के साथ घर भेज दिया है।उधर पुलिस जांच कर रही है।