मुरैना नगर: नाबालिग बच्ची भरतपुर से बरामद, पुलिस ने कोर्ट में परिजनों को सौंपा
सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की तो मासूम बच्ची भरतपुर राजस्थान में मिली, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने लाया गया और उसके कथन लिए गए इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के द्वारा बताया गया के बच्ची के साथ कोई भी गलत काम नहीं हुआ है।