Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बकरी को निगल रहा था अजगर, देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप धाता। फतेहपुर जिले के धाता विकासखंड के रसूलपुर गांव के बाहर रविवार को गन्ने के खेत में निजी नलकूप के पास करीब कई फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर बगीचे में बंधी आसन अली की बकरी को निगल रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास निजी नलकूप लगा है। इसी के आसपास अजगर दिखाई दिया। पास के बगीचे में आसन अली की बकरी बंधी थी। अजगर ने बकरी को अपनी चपेट में ले लिया और उसे निगलना शुरू कर दिया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर बकरी को काफी हद तक निगल चुका था। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई। अजगर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। लोग काफी देर तक दूरी बनाकर खड़े रहे। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और रस्सी की मदद से अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने अजगर को नियंत्रित करने के लिए उसे रस्सी से बांध दिया, ताकि वह आसपास मौजूद लोगों और पशुओं को नुकसान न पहुंचा सके। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अजगर की फोटो खींची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को भी घटना की सूचना पहले ही दे दी थी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत और आसपास के बगीचों में जंगली जीव दिखाई देने से लोगों में भय बना रहता है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतनी पड़ती है। वन विभाग के रेंजर आकाश सिंह ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची थी और अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है।

Kanpur, Kanpur Nagar | Aug 9, 2026

MORE NEWS