करछना: एग्रीकल्चर कॉलेज के मेंन गेट के सामने मार्ग से गुजर रही कार पर अचानक गिरी सूखी हुई पेड़ बाल बाल बचे कार सवार।
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के महेवा के पास एग्रीकल्चर कॉलेज के मेंन गेट के सामने गुरुवार रात को मार्ग से गुजर रही कार पर अचानक सूखा हुआ पेड़ गिर गया। जिसे देख आसपास के लोग सहित मार्ग से गुजर रहे राहरों में अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को मार्ग से हटवाया गया।