करछना: प्राथमिक विद्यालय सुक्खू का पूरा में नौनिहालों द्वारा शौचालय साफ कराने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा
यमुना पार विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालय सुक्खू का पूरा में आज गुरुवार को विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका द्वारा नौनिहालों से शौचालय साफ कराया जा रहा है। जिसका आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया गया।