करछना: रामपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल उपचार के लिए भेजा गया।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर के पास शुक्रवार देर शाम कोहडार - रामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मार्ग से गुजर रहा बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने रुक कर घायल बाइक चालक को प्राइवेट वाहन से पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। घायल युवक रवि कुमार पुत्र रामासरे खीरी का रहने वाला है।