करछना: देवरिया ग्राम सभा में घर के दरवाजे के सामने अचानक मिट्टी धसने से 30 फीट गहरा बना सुरंग, पुलिस को दी गई जानकारी।
घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के दरवाजे के सामने अचानक मिट्टी धसने से 30 फीट गहरा सुरंग नुमा गड्ढा बन गया है। जिसकी जानकारी होते ही सुरंग देखने के लिए ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी । गांव निवासी पप्पू प्रजापति की पत्नी उर्मिला सुबह झाड़ू लगा रही थी,उसी दरमियान यह घटना हुई। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दे दिया गया है।