करछना: अकोढ़ा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आबादी की जमीन से ग्राम प्रधान द्वारा जबरन हटाने का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
यमुनानगर कौंधियारा थाना परिसर में अकोढ़ा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर आबादी की जमीन से जबरन हटाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कौंधियारा पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक ग्राम प्रधान ने उसके साथ अभद्रता भी की है।