करछना: चिल्ली गांव में गेहूं चर रही बकरी को एक महिला ने पकड़ कर रस्सी से गला कस कर उतारा मौत के घाट,पुलिस से किया शिकायत ।
घूरपुर क्षेत्र के चिल्ली गांव में बुधवार दोपहर के वक्त गांव निवासी विजय नाथ बकरी चराने के लिए गांव के बाहर आए थे। उसी दरमियान उनकी एक बकरी घास चढ़ते-चढ़ते पड़ोसी गांव चिल्ली के रहने वाले लहरी के खेत में पहुंच गई और गेहूं चरने लगी। जिसे देख खेत में घास छील रही लहरी की पत्नी ने बकरी को एक पेड़ में रस्सी से बांधकर उसकी गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।