*तीन युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद, बैकवर्ड लिंक पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार*
दिनांक 07.09.2026 को SDT बिलासपुर द्वारा स्वारघाट क्षेत्र में केंचीमोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की चेकिंग की गई। कार में सवार प्रेम लाल पुत्र नैणु राम, निवासी गांव व डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 31 वर्ष; ललित कुमार पुत्र कांशी राम, निवासी गांव जतरौर, डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 41 वर्ष तथा चमन लाल पुत्र पूर्ण चंद, निवासी गांव व डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 30 वर्ष से 10.50 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 67/2026 दिनांक 07.09.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फ़ोन,बैंक खातों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में पंजाब निवासी मलविंद्र सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह, निवासी गांव सुधा माजरा, जिला SBS नगर, पंजाब, उम्र 31 वर्ष की चिट्टे की मुख्य सप्लायर के रूप में संलिप्तता सामने आई।
स्वारघाट की टीम के द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में दबिश दी गई और मलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी मलविंदर पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अन्य लोगों के खातों का इस्तेमाल करता था और बेचे गए चिट्टे की रकम अपने साथियों के अकाउंट में डलवाता था और तुरंत वहां से अपने अकाउंट में डलवा लेता था।
मलविंद्र सिंह एक सक्रिय चिट्टा सप्लायर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS Act के तहत दो मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है:
1. मुकदमा संख्या 57/2025 दिनांक 24.05.2025, धारा 21, 29, 27-61-85 NDPS Act, पुलिस थाना सदर रूपनगर, पंजाब — इस मामले में 100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
2. मुकदमा संख्या 49/2022 दिनांक 29.05.2022, धारा 21, 61-85 NDPS Act, पुलिस थाना बडाली आला सिंह, पंजाब — इस मामले में 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
इस मामले में अब तक 4 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा NDPS मामलों में बैकवर्ड लिंक जांच के माध्यम से नशे की सप्लाई के स्रोत एवं पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर सप्लाई चेन को ध्वस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।