भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र से वारंटी गिरफ्तार, जिले में 24 का शांति भंग में चालान
भदोही पुलिस ने सुरियावां थाना क्षेत्र से एक वारंटी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया है। पुलिस ने धारा 138 बी विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। वहीं जिले 24 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई हुई है। इसमें भदोही कोतवाली क्षेत्र से नौ, दुर्गागंज थाना 08, औराई से 03, चौरी और ऊंज से दो दो व्यक्तियों पर कार्रवाई हुई है।