भदोही: परसीपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ भोले निवासी रोटहा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेंद्र टेंट का काम करता था। रविवार की देर शाम वह परसीपुर फाटक क्रास कर रहा था इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई।