सहजनवा: मासूम की पोखर में डूबने से हुई मौत, सहजनवा के विधायक ने पीड़ित मां को सौंपा ₹4 लाख का चेक
गोरखपुर के घुरियापार गांव में आपदा राहत कोष के तहत एक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर आपदा राहत योजना के अंतर्गत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह घटना सहजनवा क्षेत्र के घुरियापार गांव की है।