बागली: बागली विधायक मुरली भंवरा ने सांदीपनी विद्यालय के छात्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए 10 नई बसें दीं
Bagli, Dewas | Aug 21, 2026 शुक्रवार दोपहर 1 बजे बागली विधायक मुरली भंवरा ने शासकीय सांदीपनी विद्यालय, के छात्र-छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए 10 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक भवरा ने कहा की हमारा संकल्प है कि बागली विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सुविधाएँ भी उपलब्ध हों।