खेरागढ़: बीसलपुर में 45 लाख की चोरी से भड़के ग्रामीणों ने थाना घेरा, प्रदर्शन के दौरान चोरों ने फिर किया धावा
Kheragarh, Agra | Jul 21, 2026 मंगलवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने बातया कि कागारौल थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव में 45 लाख रुपये से अधिक की चोरी का तीन दिन बाद भी खुलासा न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 50-60 महिला-पुरुषों ने कागारौल थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने चोरी के शीघ्र खुलासे, जेवरात व नकदी की बरामदगी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।