बालोद: मालीघोरी में देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; ग्राहक तलाशते हुए पकड़े गए, 35 हजार से अधिक का सामान ज़ब्त
बालोद जिले के मालीघोरी क्षेत्र के जंगल में अवैध रूप से देशी शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने 190 पौवा शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।