गढ़ाकोटा: पुलिस का स्टिकर लगाकर कार में शराब तस्करी, पुलिस ने टियागो कार से 9 पेटी अवैध शराब की ज़ब्त की
अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब टियागो कार से 9 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। खास बात यह रही कि आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी गाड़ी में पुलिस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहा था। थाना प्रभारी शिवम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सागर रोड चनौआ के पास झाड़ियों