चायल: ककरहाई गांव में हाई वोल्टेज से घरों के उपकरण फुंके, ग्रामीणों में आक्रोश
सरायअकिल के ककरहाई गांव में 10 केवी ट्रांसफार्मर से हाई वोल्टेज आपूर्ति होने से ग्रामीण परेशान हैं। सुनील कुमार, गुलाब सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि टीवी, पंखे, कूलर व पानी की मोटर फुंक चुकी हैं। खुले तारों से हादसे का खतरा भी बना है। ग्रामीणों ने 15 केवी ट्रांसफार्मर व सुरक्षित केबल लगाने की मांग की है। जेई अतुल श्रीवास्तव ने जल्द समस्या दूर होगा!