बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं अंजुमन इमदादिया समिति के अध्यक्ष शारिब हुसैन खां ने विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जनसंपर्क कर लोगों से उनकी कुशल क्षेम पूंछी और बसपा नेत्री मायावती के कार्यकाल पर चर्चा की। शारिब हुसैन खां ने रविवार को 155 विधानसभा शाहाबाद के ग्राम निसौली गोपाल, बकौरा, बूटा मऊ, उमरिया में भ्रमण किया।