राजगढ़ शहर में आए दिन पॉलिथीन खाने से गौ माता की मौत हो रही है, जिसको लेकर आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे से नगर के नागरिकों एवं गोसेवकों के द्वारा अनोखी पहल शुरू की गई है। जिसमें शहर के व्यापारियों और हाट बाजार में आए, व्यापारियों से पॉलिथीन मुक्त शहर करने को लेकर उन्हें गुलाब का फूल देकर पॉलिथीन का विरोध जताया। साथ ही कहा गया कि पॉलिथीन का उपयोग ना किया जाए।