घाघरा: प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष के घाघरा स्थित आवास पर आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 3, 2025 घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे के घाघरा स्थित आवास परिसर में आयोजित की गई। बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारी को बिमुक्त करने पंचायत और मंडल अध्यक्ष बनाने की आम सहमति बनी। जिसमें पूर्वी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष गंदूर महली को कार्य विमुक्त कर अमर उरांव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई।