घाघरा: प्रखंड में नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व की शुरुआत हुई
Ghaghra, Gumla | Apr 1, 2025 श्रद्धा आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत नहाए खाए के साथ घाघरा प्रखंड में श्रद्धालुओं ने किया। व्रतियों ने परंपरा के अनुसार पवित्र स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण किया और 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास की तैयारी में जुट गए।छठ व्रतियों ने बताया 2 अप्रैल खीर भोजन,3 अप्रैल को संध्या अरघ और 4 अप्रैल को प्रातः अरघ के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।