घाघरा: बिमरला जंगल में लगी आग वन रक्षा समिति आदर मलगो के सदस्यों ने बुझाई, अध्यक्ष ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Apr 2, 2025 वन सुरक्षा समिति मालगो आदर के सदस्यों व पदाधिकारियों के द्वारा बिमरला जंगल में लगी आग को बुझाया गया। बुधवार की सुबह ही समिति के लोगों को मलगो से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में आग लगे होने की जानकारी हुई। समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर जंगल में लगे आग को बुझाया। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जंगल में महुआ चुनने के लिए लोग आग लगा देते है।