घाघरा: ग्वालियर में आयोजित बर्निंग गेम्स 2025 अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चिल्ड्रेन एकेडमी रनहे के छात्र रहे उपविजेता
Ghaghra, Gumla | Apr 2, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक में चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत बुधवार को विद्यालय प्रबंधन व घाघरा के प्रमुख जनों ने माला पहना कर व मिठाई खिलाकर किया। यहां बता दे की बर्निंग गेम्स 2025 जो मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत के दिशा निर्देश पर टीम गई थी।