#रामपुर : गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित प्री काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र में महाविद्यालय की प्री० एडमिशन समिति द्वारा विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिसमें प्रथम वर्ष में नए आगंतुक विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से संबंधित जिसमें 3, 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या ना आए। इस सत्र में महाविद्यालय के प्रवेश समिति के संयोजक डॉ० आशा गर्ग, प्रो० राजेश नेगी डॉ० शिवाली ठाकुर, प्रो०जितेंद्र साहनी, प्रो० अनूप कुमार,डॉ नरेंद्र नेगी, प्रो०जीवन मसोई ,डॉ० कुशाल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
Ani, Kullu | Jun 25, 2026