नाथनगर: नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
नाथनगर में पश्चिमी केबिन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन पकड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानगंज की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी भागलपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।