गाज़ियाबाद: मेरठ रोड स्थित कावड़ मार्ग पर हिंदू रक्षा दल का अभियान, सावन में नॉनवेज की दुकानों को बंद रखने की अपील
मेरठ रोड स्थित कांवड़ मार्ग पर हिंदू रक्षा दल ने सावन मास को लेकर विशेष अभियान चलाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नॉनवेज बेचने वाली दुकानों और होटलों का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से सावन के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दुकानें बंद रखने की अपील की। कहा कि सावन में लाखों कांवड़िए इस मार्ग से गुजरते हैं। जिसको लेकर यह चेतावनी दी गई है।