नदबई: सीओ ने कहा, चुनाव और त्योहारों में शांति बनाए रखने में करें सहयोग
आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों को देखते हुए बुधवार को लखनपुर थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। पुलिस सीओ भवानी सिंह शेखावत ने चुनाव आचार संहिता की पालना करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।