भोरे: शिवराजपुर गांव में गली-गलौज का विरोध करने पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर लोहे की राॅड से एक वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। मामले को लेकर घायल वृद्ध की बहू सोनी देवी ने इस गांव के सुमेर राम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।