फूलपुर: सड़क पर अतिक्रमण के कारण रोज लग रहा जाम, राहगीर हो रहे परेशान
फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने सड़क और पटरियों पर ठेला-खोमचा लगने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और सड़क किनारे दर्जनों ठेले लगने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अहरौला थाने से महज चंद कदम की दूरी पर सड़क तक फैले अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता है।