दमोह: नेशनल लोक अदालत में राजीनामे से सुलझाए गए कई प्रकरण
Damoh, Damoh | May 9, 2026 दमोह जिला न्यायालय परिसर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया,इस वर्ष की दूसरी लोक अदालत में खंडपीठों के माध्यम से लोगो के राजीनामे योग्य मामलों का निराकरण और निपटारा किया गयाआज शनिवार 9 मई को सुबह 10.30 बजे से आयोजित लोक अदालत में मोटर क्लेम प्रकरण,बिजली,भरण पोषण और अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया