लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाया 'रोको टोको' अभियान
शनिवार पूर्वाह्न 11:40 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक अपराध नियंत्रण, मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात जिले भर में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों एवं वस्तुओं की जांच की गई.