हसनपुर: गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत और एक घायल
रायबरेली के थाना ऊंचाहार के बाबा का पुरवा निवासी विकास पुत्र धर्मराज 23 वर्ष अपने दोस्त गांव पूरेनकछेद निवासी अमन पुत्र राजेश के साथ शुक्रवार की देर रात बाइक से काम के सिलसिले में गाजियाबाद को जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गंगा एक्सप्रेसवे के पॉइंट 92 के नजदीक पहुंची तभी नींद की झपकी आने की वजह से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण विकास की मौके पर ही मौत।