लालबर्रा: सेलवा में नल-जल योजना के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही, नवनिर्मित पानी की टंकी हो रही सिपेज़
जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बगदेही के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेलवा में जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही नल-जल योजना में भारी अनियमितताएं और लापरवाही सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में नवनिर्मित पानी की टंकी में पहली ही टेस्टिंग के दौरान पानी का रिसाव (सीपेज) शुरू हो गया है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े ह