बांसवाड़ा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुशलबाग मैदान में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
बांसवाड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ऐतिहासिक कुशलबाग मैदान में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद शानदार मार्च पास्ट और बैंड प्रदर्शन ने माहौल में जोश भर दिया। समारोह में राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने सामूहिक नृत्य और व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले की 23 मेधावी प्रतिभाओं समेत कुल 79 व्यक्तियों और संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
#IndependenceDay #IndependenceDay2026 #Banswara #RajasthanNews #15August Tiranga