केशकाल: खंड कांग्रेस कमेटी ने केशकाल में युक्तियुक्तकरण के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया घेराव
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा सरकार द्वारा किये गये स्कूल एवं शिक्षकों के युक्तियुक्त करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशकाल अध्यक्ष राजेश नेताम एवं धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों मंगलवार को 1 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने नारेबाजी किए।