केशकाल: सिंघनपुर के पास स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, घायल बाइक सवार को पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल
शनिवार दोपहर 2 बजे को NH 30 सिंघनपुर के पास केशकाल से फरसगांव की ओर जा रही बाईक को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गई।वही गंभीर रूप से घायलों को केशकाल के स्थानीय पत्रकार प्रकाश नाग और नीरज उपाध्याय ने अपने निजी वाहन से केशकाल अस्पताल पहुँचाया गया.इस दौरान घायलों का प्राथमिक उपचार किया वही एक युवक को गम्भीर चोट आने पर बाहर रिफर किया