केशकाल: NH-30 बहीगांव तालाब के पास ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, सभी घायल को फरसगांव अस्पताल लाया गया
NH30 बहीगांव तालाब के पास गुरुवार की रात 8 बजे ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो में सवार आमोडा निवासी शरशीला पटेल,सरस्वती पटेल,त्रिलोचनी,रामसिंह , चेरबेड़ा निवासी सनबती नेताम,ऑटो मालिक सीकागांव निवासी प्रेमराज जैन घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाया गया है,सनबती नेताम और प्रेमराज जैन को जिला अस्पताल भेजा गया।