केशकाल: कोंडागांव के दो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर किया नाम रोशन
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट चैंपियनशिप 2025 की प्रथम राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के दो होनहार खिलाडी,फलेश कुमार और शेख बिसेन ने अपनी कम उम्र के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।फलेश कुमार और शेख बिसेन ने अपने कोच अकरम कच्ची के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में भाग लिया।