केशकाल: भाजपा की विचारधारा और केशकाल विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर सरपंच समेत 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में किया प्रवेश
केशकाल विधानसभा के ग्राम चारभाठा सरपंच समेत 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकासकार्यों,भाजपा की विचारधारा एवं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।शुक्रवार को विधायक नीलकंठ टेकाम स्वागत किया ।