बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दो लापता बच्चे मिले हैं। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस ने दोनों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनके फोटो जारी किए हैं। बच्चों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति बच्चों को पहचानता हो या उनके परिजनों की जानकारी रखता हो, वह तुरंत ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर संपर्क करे।