मझोली: मझौली नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर
मझौली संकट मोचन हनुमान के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 6:00 बजे से मझौली नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर के जबलपुर रोड स्थित पवन पुत्र आश्रम से एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। जगह-जगह प्रशासन के इंतजाम यहां पर नजर आए।