गिधौर: कोल्हुआ में शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Gidhaur, Jamui | Apr 25, 2026 गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव में आयोजित श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल बना हुआ है। शनिवार को 8:30 बजे के बाद कथा वाचिका देवी गौरी प्रिया द्वारा शिव पुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण है और यज्ञ मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।