करपी: करपी इमामगंज मुख्य पथ पर मखमिलपुर मोड़ के निकट सड़क पर जलजमाव से वाहन चालक परेशान
Karpi, Arwal | Aug 20, 2026 करपी इमामगंज मुख्य पथ पर मखमिलपुर मोड़ के निकट सड़क पर जल जमाव से वाहन चालक परेशान हैं ।हल्की वर्षा होने पर भी इस स्थान पर जल जमा हो जाता है। इसी में नाली का पानी भी गिरता है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ।पानी भरा रहने के कारण सड़क पर बने गड्ढे का पता वाहन चालकों को नहीं चलता है।